19.3 C
Muzaffarnagar
Tuesday, February 25, 2025

चीन से 19 टन चिकित्सा उपकरण लेकर लौटा एयर इंडिया का विमान

नई दिल्ली, 05 अप्रैल (वार्ता)। सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया का एक विमान चीन से 19 टन से ज्यादा अनिवार्य चिकित्सा उपकरण लेकर आज तडक़े दिल्ली पहुँचा। चीन से जरूरी चिकित्सा सामग्री के आयात के लिए एयर इंडिया ने ‘एयरोब्रिज’ स्थापित किया है। इसी के तहत आज पहली उड़ान शंघाई से 1941 किलोग्राम चिकित्सा उपकरण लेकर दिल्ली पहुँची है। उड़ान संख्या एआई 49 आज तडक़े 4-50 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी। भारत ने चिकित्सा उपकरणों के आयात के लिए शंघाई तथा हांगकांग से और विमानों के परिचालन की अनुमति माँगी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles