24.7 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

दिल तो करेगा, मगर खैरियत चाहते हो तो एसी, कूलर भूल से भी ना चलाना

दिल तो करेगा, मगर खैरियत चाहते हो तो एसी, कूलर भूल से भी ना चलाना

मुज़फ्फरनगर, 15 अप्रैल (बु.)। मौसम अब गरम होने लगा है और पारा लगभग 35-36 के पार हो चुका है। ऐसे में दोपहर के समय जब पसीने छूटते हैं, तो उंगलियां एसी का रिमोट दबाने को उठ जाती है, मगर उन उंगलियों को अभी रोकना ही बेहतर होगा, क्योंकि यदि ये लापरवाही थोड़ी सी मंहगी पड़ गई तो लेने के देने पड़ सकते हैं और आप किसी भी क्षण सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ सकते हैं और उक्त सभी बिमारियों की चपेट में आने के बाद आपको कब क्वारंटाइन में रहना पड़ जाये यह नहीं कहा जा सकता। इसलिए यह समय काफी संयम करने का रहेगा, यदि आपने अपने मन का नियंत्रण खो दिया और एक-आध रात भी एसी अथवा कूलर चलाकर गुजार दी, तो आप सर्दी जुकाम की चपेट में आने से नहीं बचेंगे। आपकी एक बार की लापरवाही आपके लिए वास्तव में भारी परेशानियां खड़ी कर सकती है। यदि आप सिर्फ तीन से चार घण्टे एसी या पानी चलाकर कूलर में लेट रहे हैं, तो यह अपको अत्यंत भारी पड़ेगा, क्योंकि अभी कूलर व एसी का मौसम पूरी तरह से नहीं आया और यदि आ भी गया हो, तब भी देश में चल रही जानलेवा महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए शायद आपको कम से कम लॉकडाउन खुलने तक तो अपना एसी बंद ही रखना होगा। ऐसा ना हो कि उक्त एसी या कूलर आपके लिए जानलेवा साबित हो जाये। ऐसा भी हो सकता है कि आप अपने मन पर तो नियंत्रण कर लें, लेकिन आपके बच्चे एसी या कूलर खोलकर सो जाये। इसलिए बेहतर तो यही होगा कि एसी व कूलर के कनेक्शन कटवा दें तो अच्छा है, और यदि बच्चे कूलर चलाने की जिद भी करें, तो उसमें पानी तो किसी भी सूरत में डालने ही ना दें, क्योंकि पानी की नमी से ही जुकाम और बुखार की चपेट में आने में कुछ ही देर लगेगी। अब फैसला आपके हाथ में है कि आप एसी या कूलर चलाकर घर बैठे ऐसी भयावह बिमारियों को न्यौता देते हैं, या अपने मन पर नियंत्रण रखकर यह पूरा समय गुजार देते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles