22.9 C
Muzaffarnagar
Friday, October 11, 2024

खाद्य समस्या को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मोरना, 14 अप्रैल (बु.)। अधिकारियों ने महिला विधवा, अनाथ, विकलांग आश्रम व बेसहारा व्यक्तियों के आश्रमों में जाकर खाद्य वस्तुओं सहित आवश्यक वस्तुओं की कमी व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

शुकतीर्थ स्थित महिला विधवा आश्रम, अनाथ एवं विकलांग आश्रम तथा बिहारगढ स्थित अपना घर आश्रम में पहुंचे जिला प्रोबेशन अधिकारी मौ. मुशफेकीन व संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, जहां महिला विधवा आश्रम की संचालितका कांता देवी ने आश्रम में साबुन, सर्फ, तेल आदि वस्तुओं के समाप्त होने की बात बताई। जिस पर इन सभी वस्तुओं की आपूर्ति जिला मुख्यालय से कराई गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कोरोना कोविड 19 महामारी के चलते लॉकडाउन के अन्तर्गत यदि कोई महिला घरेलू हिंसा या अन्य किसी हिंसा से पीडित है तो वह जिला महिला चिकित्सालय में स्थित वन स्टॉप सैन्टर से सम्पर्क कर सकती है। सैन्टर पर अल्पावास गृह निःशुल्क विधिक सहायता चिकित्सीय सुविधा एवं पुलिस सहायता भी उपलब्ध हैं जनपद के शुकतीर्थ व मुजफ्फरनगर स्थित विभिन्न आश्रमों को पर्याप्त राशन, संस्था को सैनेटाईज करना, थर्मल स्कैनिंग आदि को लेकर निरीक्षण किया गया, जहां समस्या पाई गयी, वहां तुरन्त समस्या को दूर किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles