32.5 C
Muzaffarnagar
Tuesday, April 22, 2025

क्रय केन्द्र पर चार दिनों में पहुँचा मात्र 48 कुन्तल गेँहू

 

मीरापुर, 18 अप्रैल (बु.)।  मीरापुर क्षेत्र की किसान सेवा सहकारी समिति पर सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार बुधवार को किसानों के लिए गेंहू खरीद के लिए क्रय केन्द्र चालू हो गया था, किन्तु इसके बावजूद भी क्रय केन्द्र पर चार दिन में केवल दो किसानों का मात्र 48 कुन्तल गेँहू पहुँच पाया है। शेष समय क्रय केन्द्र खाली ही पड़ा रहा। कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन के बावजूद किसानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार ने 15 अप्रैल से सभी सरकारी क्रय केंद्रों पर गेंहू की खरीद के निर्देश दिए थे। मीरापुर क्षेत्र की सिखरेड़ा स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर भी पीसीएफ  द्वारा संचालित गेंहू क्रय बनाया गया है। किसान सेवा सहकारी समिति सिखरेड़ा में भी बुधवार से ही किसानों के गेंहू की खरीद के लिए क्रय केन्द्र को शुरू कर दिया गया था। समिति कर्मचारियों ने बुधवार से ही गेंहू क्रय केंद्र पर लेकर आने वाले किसानों के हाथ धोने के लिये साबुन व सेनेटाइजर की व्यवस्था समिति पर कर रखी थी, किन्तु इसके बावजूद दो दिन तक भी सरकारी क्रय केन्द्र पर कोई भी किसान अपना गेंहू बेचने नहीं पहुँचा। समिति कर्मचारी खाली बैठे किसानों की बाट देखते रहे। क्रय केंद्र के तीसरे व चौथे दिन मात्र मात्र दो किसान अपना गेहूं क्रय केन्द्र पर लेकर पहुँचे। क्रय केन्द्र संचालित होने के चार दिन बाद तक समिति पर मात्र 48 कुन्तल गेहूं ही सिखरेड़़ा समिति क्रय केन्द्र पर पहुँचा है। सचिव शेखर चौधरी ने बताया कि धीरे-धीरे क्रय केन्द्र पर गेहूं लेकर आने वाले किसानों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles