32 C
Muzaffarnagar
Tuesday, October 8, 2024

कोरोना संक्रमण के मामले में दिल्ली दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता)। तेजी से फैल रही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-ं19) संक्रमण ने देश में सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में बरपाया, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा विषाणु के कारण 17 लोगों की मौत हो गई जिसके साथ मृतकों की संख्या 127 पर पहुंच गई और कुल 1761 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। वहीं राज्य में अब तक 208 लोग स्वस्थ हुए हैं। राजधानी दिल्ली में इस दौरान 166 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1069 हो गयी है तथा पांच अन्य लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 19 हो गया है। दिल्ली में अब तक 25 लोग स्वस्थ हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8447 हो गयी है तथा इसके कारण मरने वालों की संख्या 273 पर पहुंच गई है। अब तक 765 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। महाराष्ट्र में इस संक्रमण के 187, राजस्थान में 147, गुजरात में 124 और मध्य प्रदेश में 121 नये मामले सामने आये हैं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles