33.3 C
Muzaffarnagar
Friday, April 11, 2025

कोरोना की लड़ाई में ग्राम प्रधानों ने दिया एक माह का वेतन

मोरना, 10 अप्रैल (बु)। वैश्विक कोरोना महामारी को रोकने के प्रयासों में प्रशासन दिन रात जुटा हुआ है। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए ग्राम प्रधानों ने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है।

मोरना खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने लॉकडाउन लगाया हुआ है तथा अन्य उपायों पर लगातार चर्चा जारी है। ब्लॉक क्षेत्र के 50 गांवों के ग्राम प्रधानों द्वारा एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया गया है। लगभग 3500 रूपये प्रति प्रधान द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये जा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles