26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, April 20, 2025

कुशीनगर में लगी आग में 14 झोपडियां राख, दो बच्चों की जलने से मृत्यु

कुशीनगर,31 मार्च (वार्ता)। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को आग लगने से 14 झोपड़ियां जल गई,जिसमें दो बच्चों की जलने से मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पडरौला कोतवाली इलाके के टोला रामघाट में पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। इस घटना में तूफानी की की बेटी सात वर्षीय पुत्री करिश्मा और पांच साल के पुत्र सुजीत की झुलसकर मृत्यु हो गई। प्रथम ²ष्टया आग लगने  का कारण गैस सिलेंडर लीक होने से उनकी झोपड़ी में आग लगी। घटना के समय अधिकतर परिवारों के लोग खेत में काम करने गए हुए थे। आग में इन लोगों का सामान भी जल गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles