लॉक डाउन पार्ट-2
पुलिस प्रशासन ने सख्त किए बंदोबस्त।
मुज़फ्फरनगर, 16 अप्रैल (बु.)। मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मीनाक्षी चौराहे पर एसपी सिटी सतपाल अंतिल, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एडीएम प्रशासन अमित सिंह व सीओ सिटी हरिश भदौरिया ने लॉक डाउन पार्ट-2 के चलते सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। आज लॉक डॉउन पार्ट 2 के दूसरे दिन बेवजह घूमने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए शपथ पत्र भरवाए गए। जिसमें लिखा गया है,की मैंने लॉक डाउन का उल्लंघन करके समाज व देश को कोरोना संक्रमण के खतरे में डाला है मैं यह गलती ना करने की शपथ लेता हूं अगर मेरे द्वारा भविष्य में यह गलती की जाती है तो जिला प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के लिए में स्वयं जिम्मेदार माना जाऊंगा। और उस व्यक्ति का नाम मोबाइल नंबर, वाहन संख्या, आईडी कार्ड का नंबर नोट किया जा रहा है, आपको बता दें पुलिस प्रशासन फिलहाल लोगों के शपथ पत्र भरवा कर और चेतावनी देकर छोड़ रहा है, यदि दोबारा वो व्यक्ति बेवजह कहीं घूमता हुआ पाया गया तो उस पर लॉक डाउन का उल्लंघन करने का आरोपी मानते हुए अनेकों धारा लगाकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा


