31.2 C
Muzaffarnagar
Saturday, October 12, 2024

एक अफवाह से बांद्रा रेलवे स्टेशन पर जमा हुई मजदूरों की भीड़

महाराष्ट्र, 14 अप्रैल (बु.)। देश में 21 दिनों के लॉकडाउन के आखिरी दिन पीएम ने देश को संबोधित कर लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। लेकिन मुंबई में प्रवासी कामगारों के बीच एक अफवाह फैला दी गई कि लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है। इस अफवाह से मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला राज्य है। यहां पर कोरोना पीड़ितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में जब लॉकडाउन के दौरान बांद्रा स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ उमड़ी उस वक्त वहां पुलिस नदारद थी। लोगों की वहां इतनी भीड़ जमा हो गई कि उसे संभालना मुश्किल हो गया। उन्हें हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। ये सभी मजदूर घर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंच गए थे। मजदूरों को उम्मीद थी कि लॉकडाउन खत्म हो जाएगा।

इस घटना को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने इसे केंद्र सरकार की नाकामी करार दिया है। आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि मजदूर खाने और रहने के लिए नहीं बल्कि अपने घर जाने के लिए परेशान हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें घर तक भेजने की कोई व्यवस्था नहीं की।

बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई के बाद भीड़ हट गई। स्थानीय नेताओं का कहना है कि लोगों को समझाया जा रहा है कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी और हर संभव मदद की जाएगी। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार इन मजदूरों के खाने का इंतजाम करेगी। हम मजदूरों को समझा रहे हैं कि उनकी परिस्थितियों को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles