24.7 C
Muzaffarnagar
Thursday, March 12, 2026

एंबुलेंस में फर्जी तरीके से बिहार जाते 16 लोग गिरफ्तार

गुरुग्राम, 16 अप्रैल (बु.)। लॉकडाउन के दौरान मरीज के फर्जी कागजात तैयार कराकर एंबुलेंस से लोगों को बिहार भेजे जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने फर्जी मरीज और तीमारदार बनकर जा रहे 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। अस्पताल प्रबंधक, एंबुलेंस चालक समेत 18 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपी फिलहाल फरार हैं जिनकी तलाश अभी भी जारी है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भौंडसी जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रही है। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ किसी प्रकार की कोई रियायत नहीं बरती जा रही है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles