21.4 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

उल्लंघन पर विदेशियों को मिली अनोखी सजा, मुझे माफ कर दो लिखा 500 बार

उल्लंघन पर विदेशियों को मिली अनोखी सजा, मुझे माफ कर दो लिखा 500 बार

ऋषिकेश, 12 अप्रैल (नेट)। लॉकडाउन के दौरान साईं घाट पर टहल रहे विदेशियों को पुलिस ने अनोखी सजा दी है। सभी से एक-एक कागज पर मैने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है, मुझे माफ कर दो 500 बार लिखवाया। आवश्यक सेवा को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिली छूट की आड़ में तपोवन क्षेत्र में ठहरे विदेशी सैर सपाटे के लिए नीम बीच स्थित साईंघाट पहुंच गए। स्वच्छंद गंगा स्नान के बाद घाट पर चहलकदमी करने लगे। गश्त पर निकली तपोवन चौकी पुलिस साईं घाट पहुंची तो विदेशियों को देख हैरत में पड़ गई। पुलिस ने विदेशी नागरिकों को लॉकडाउन का हवाला दिया, जिस पर विदेशी नागरिकों ने कहा कि सुबह से दोपहर तक रिलेक्सेशन का पीरियड है। पुलिस ने बताया कि यह रिलेक्सेशन पीरियड नहीं है। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को खोलने और लोगों को खरीददारी करने के लिए छह घंटे की छूट दी है। विदेशियों ने इस पर अनभिज्ञता जतायी। तपोवन चौकी इंचार्ज विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि घाट पर चहल कदमी कर रहे 10 विदेशी नागरिकों को मैने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है। मुझे माफ कर दो कागज पर 500 बार लिखने की सजा सुनाई। मौके पर कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार, विकास राय, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles