17.9 C
Muzaffarnagar
Wednesday, March 11, 2026

उत्तराखंड के 3 जिले बने हॉटस्पॉट

देहरादून, 20 अप्रैल (बु.)। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। 3 जिले अब रोड ज़ोन घोषित किए गए हैं इनमें देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल शामिल हैं। अभी तक इन जिलों में ही संक्रमण के सबसे ज्यादा 80 फीसदी मामले सामने आए हैं। ऐसे में इन्हें हॉटस्पॉट जिलों के रूप में चिन्हित किया गया है। संक्रमण को रोकने के लिए यहां जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में अभी तक कोरोना के 44 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जिनमें से नौ लोग स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

अपर सचिव स्वास्थ्य और निदेशक एनएचएच युगल किशोर पंत ने बताया कि प्रदेश में जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन श्रेणी में बांटा गया है। बता दें कि इनमें सबसे अधिक 22 मामले देहरादून, 7 मामले हरिद्वार में और 9 मामले देहरादून में आए हैं। प्रदेश में अभी तक सामने आए 44 मामलों में से 39 मामले इन्हीं तीन जिलों से ही आए हैं। ऐसे में इन्हें रेड जोन में रखा गया है। ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और अल्मोड़ा को ऑरेंज और शेष जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है

रेड जोन या हॉटस्पॉट घोषित किए गए जिलों में जांच में तेजी लाने के साथ ही कोराना रोकथाम के उपायों पर अधिक जोर दिया जाएगा। गौरतलब है कि इसस पहले बुधवार को सरकार ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश को तीन जोन (श्रेणियों) में बांटा। ये जोन रेड (लाल), ऑरेंज (नारंगी) और ग्रीन (हरा) रखे गए हैं। जोन के हिसाब से ही जिलों को 20 अप्रैल के बाद लॉकडाउन में रियायत दी जाएगी।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles