27.9 C
Muzaffarnagar
Tuesday, March 10, 2026

आज रात 12 बजे से यूपी के 15 जिलों के हॉटस्पॉट सील

लखनऊ, 8 अप्रैल (वार्ता)। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आज यूपी सरकार ने 15 जिलों के कुछ कोरोना हॉटस्पॉट को सील करने का एलान किया है। रात 12 बजे से ये जगहें 15 अप्रैल की सुबह तक के लिए सील कर दी जाएंगी। जरूरी सामानों के लिए आप बाहर नहीं निकल पाएंगे। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए योगी सरकार ने अहम फैसला लिया है।

योगी सरकार ने जिन 15 जिलों के हॉटस्पॉट एरिया को पूरी तरह से सील किया है, वह हैं- लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर और सहारनपुर। हॉटस्पॉट वो क्षेत्र हैं जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

यह आदेश आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। यानी 9 अप्रैल से 15 अप्रैल सुबह तक 15 जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों में ये पाबंदी जारी रहेगी। इन इलाकों में जरूरी सामानों की होम डिलिवरी होगी और लोगों की किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी। यानी लॉकडाउन में जो खाने-पीने या दूसरी जरूरी चीजें लाने की मोहलत थी, वो भी इस दौरान नहीं मिलेगी। किसी भी जरूरत की चीज के लिए सरकार से संपर्क करना होगा और सामान की होम डिलीवरी की जाएगी। जरूरी सामान के लिए ऑनलाइन ऑर्डर भी दे सकते हैं जिसके लिए सरकार एक सेंट्रलाइज्ड कॉल सेंटर बनाएगी, जहां पर भी जरूरी चीजों की आपूर्ति के लिए लोग ऑर्डर दे सकेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles