34.4 C
Muzaffarnagar
Friday, March 6, 2026

महाराष्ट्र से आया साधु, बिगड़ी तबियत तो मचा हड़कंप

मुज़फ्फरनगर/मोरना, 26 मार्च (बु.) गुरूवार दोपहर ककरौली में महाराष्ट्र से आये साधु के स्वास्थ्य को लेकर गांव में हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा साधु को जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। साधु के स्वास्थ्य को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अर्जुन सिंह ने बताया कि साधु को संदिग्ध बताया गया था। किन्तु जांच करने पर साधु में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। वहीं दूसरी ओर साधु ने बताया कि न तो उसे कोई गांव में आश्रय दे रहा है तथा वह अपने घर महाराष्ट्र भी नहीं जा सकता है। अब वह कहां जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles