35.5 C
Muzaffarnagar
Friday, April 19, 2024

मेरठ में भी कोरोना पॉजिटिव

मेरठ, 27 मार्च। मेरठ जिले के मेडिकल अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह शख्स बुलंदशहर निवासी बताया गया है। मेरठ मेडिकल की लैब में जांच में इसकी पुष्टि हुई है। फिलहाल उसको मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस संधिग्ध मरीज के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बुलंदशहर निवासी इस 50 वर्षीय व्यक्ति का एक सैंपल लेने के बाद लैब टेस्टिंग में इसकी पुष्टि की गई है। जो पॉजिटिव आया है। वह मुंबई से आया था। तबीयत खराब होने पर उसे बृहस्पतिवार को मेडिकल लाया गया, जहां उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। शुक्रवार को उसका टेस्ट हुआ। अब उसे कोरोना पॉजिटिव वार्ड में शि ट कर दिया गया है। बुलंदशहर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles